सवाइजपुर विधानसभा चुनाव के पिछले परिणामों पर एक नजर

punjabkesari.in Monday, Jan 16, 2017 - 10:58 PM (IST)

सवाइजपुर विधानसभा संख्या- 154
आंकड़े 16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के अनुसार

हरदोई जिले के अंतर्गत आने वाली विधानसभा संख्या 154 है सवायजपुर। वर्ष 2012 के आंकड़ो के मुताबिक इस विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 3 लाख 41 हजार 209 है। जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 1 लाख 93 हजार 253 है। जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 1 लाख 47 हजार 953 है। सीट के अस्तित्व में आने के बाद से अब तक सिर्फ एक बार ही चुनाव हुआ है। जिसमें बीएसपी की रजनी तिवारी ने जीत दर्ज की थी। जबकि दूसरे स्थान पर जेएकेपी के पदमार्ग सिंह यादव रहे थे। इस बार सीट पर किसके माथे पर ताज सजेगा, यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा। लेकिन सभी पार्टियों ने सीट पर अपनी-अपनी दावेदारी पेश करनी शुरु कर दी है। देखना दिलचस्प होगा कि कौन सी पार्टी सीट पर अपना कब्जा जमाती है।
               
आइए नजर डालते हैं पिछले तीन विधानसभा चुनाव के परिणामों पर-
16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के नतीजे

16 वीं विधानसभा के चुनावों में बहुजन समाज पार्टी के रजनी तिवारी ने जेएकेपी के पदमार्ग सिंह यादव को हराया था। बीजेपी के कुंवर माधवेंद्र प्रताप तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि समाजवादी पार्टी के अशोक बाजपेई चौथे स्थान पर रहे थे।
               

UP Political News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें