सेवता विधानसभा चुनाव के पिछले परिणामों पर एक नजर

punjabkesari.in Sunday, Jan 15, 2017 - 10:07 PM (IST)

सेवता विधानसभा संख्या-150
आंकड़े 16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के अनुसार

सीतापुर जिले के अंतर्गत आने वाली विधानसभा संख्या 150 है सेवता। वर्ष 2012 के आंकड़ों के अनुसार इस विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 2 लाख 63 हजार 543 है। जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 1 लाख 44 हजार 382 है। जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 1 लाख 19 हजार 158 है। सीट के अस्तित्व में आने के बाद से अब तक सीट पर सिर्फ एक बार ही चुनाव हुआ है। इस चुनाव में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी को जीत मिली थी। इस बार समाजवादी पार्टी के लिए राह आसान नहीं है। क्योंकि पार्टी के भीतर चल रही खेमेबाजी से वोटों का ध्रुवीकरण अन्य दलों की ओर हो सकता है। देखना दिलचस्प होगा कि इस सीट पर जनता किस पार्टी के प्रत्याशी पर मेहरबान होती है। फिलहाल सभी दलों ने अपनी-अपनी दावेदारी पेश करनी शुरु कर दी है।
               
आइए नजर डालते हैं पिछले तीन विधानसभा चुनाव के परिणामों पर-
16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के नतीजे

16 वीं विधानसभा के चुनावों में समाजवादी पार्टी के महेंद्र कुमार सिंह ने कांग्रेस के अमर रिजवी को शिकस्त दी थी। तीसरे स्थान पर बीएसपी की रंजना बाजपेई रही थीं। वहीं जेपीएस के शिव कुमार गुप्ता चौथे स्थान पर रहे थे।
               

UP Political News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें