शाहाबाद विधानसभा चुनाव के पिछले परिणामों पर एक नजर

punjabkesari.in Monday, Jan 16, 2017 - 11:04 PM (IST)

शाहाबाद विधानसभा संख्या- 155
आंकड़े 16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के अनुसार

हरदोई जिले के अंतर्गत आने वाली विधानसभा संख्या 155 है शाहाबाद। वर्ष 2012 के आंकड़ों के अनुसार इस विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 3 लाख 12 हजार 452 है। जिसमें पुरुष मतदाताओँ की संख्या 1 लाख 72 हजार 108 है। जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 1 लाख 40 हजार 318 है। पिछले तीन विधानसभा चुनावों में दो बार समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी को जीत मिली। जबकि एक बार भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी को जीत मिली। फिलहाल सीट पर समाजवादी पार्टी का कब्जा है। लेकिन इस बार समाजवादी पार्टी के लिए सीट पर बेहद मुश्किल लड़ाई है। क्योंकि पार्टी खेमेबाजी से जूझ रही है। और अन्य दल इसका फायदा उठाने में जुटे हैं। देखना होगा कि कौन सी पार्टी इस बार सीट पर अपना कब्जा जमाती है। 
               
आइए नजर डालते हैं पिछले तीन विधानसभा चुनाव के परिणामों पर-
16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के नतीजे

16 वीं विधानसभा के चुनावों में समाजवादी पार्टी के बाबू खान ने बीएसपी के आसिफ खान को हराया था। बीजेपी के अखिलेश पाठक तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि चौथे स्थान पर कांग्रेस की रामदुलारी रही थीं।
               
15वीं विधानसभा चुनाव 2007 के नतीजे
15 वीं विधानसभा के चुनावों में बीजेपी के काशी राम ने समाजवादी पार्टी के राधे श्याम को हराया था। निर्दलीय प्रत्याशी चंद्रपाल सिंह तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि कांग्रेस की गुड्डी बेगम चौथे स्थान पर रहे थे। 
               
14वीं विधानसभा चुनाव 2002 के नतीजे
14 वीं विधानसभा के चुनाव में समाजवादी पार्टी के काशीराम ने बीजेपी के चंद्रपाल सिंह को हराया था। आरटीकेपी की गुड्डी बेगम तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि कांग्रेस के डॉ चंद्रपाल सिंह चौथे स्थान पर रहे थे।
               

UP Political News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें