शामली विधानसभा चुनाव के पिछले परिणामों पर एक नजर

punjabkesari.in Sunday, Dec 25, 2016 - 07:16 PM (IST)

शामली विधानसभा संख्या-10
शामली विधानसभा, जिले की सदर सीट है। साल 2012 के आंकड़ो के मुताबिक यहां कुल मतदाताओं की संख्या 2 लाख 76 हजार 329 है। जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 1 लाख 55 हजार 203 है। जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 1 लाख 21 हजार 125 है। शामली भी मुजफ्फरनगर दंगों के दौरान प्रभावित क्षेत्र था। लिहाजा यह चुनाव बेहद महत्वपूर्ण है। इस सीट का इतिहास ज्यादा पुराना नहीं है। 2008 में पहली बार इस क्षेत्र को विधानसभा का दर्जा दिया गया. और पहले चुनाव में कांग्रेस को जीत मिली। लेकिन इस बार जैसे हालात हैं, अंदाजा लगाना बहुत मुश्किल होगा कि किस पार्टी का सीट पर कब्जा होगा। बहरहाल इस बार यहां कांटे की टक्कर होती दिख रही है। क्योंकि सपा विकास के दम पर इलाके में जाना चाहती है, जबकि बीजेपी सांप्रदायिकता का पूरा फायदा उठाने की कोशिश करेगी।
 

               
पिछले चुनाव परिणामों पर एक नजर
16 वीं विधानसभा यानि साल 2012 में हुए यहां एकमात्र विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के पंकज मलिक ने सपा के वीरेंद्र सिंह को पराजित किया था। जबकि बीएसपी के बलवीर सिंह 27.09 फीसदी वोटों के साथ तीसरे स्थान पर थे। बीजेपी को यहां बेहद कम वोट मिला था। बीजेपी के प्रत्याशी सत्येंद्र वर्मा को मात्र 5.41 फीसदी वोट हासिल हुआ था।
 

               
UP Political News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें