श्रावस्ती विधानसभा चुनाव के पिछले परिणामों पर एक नजर

punjabkesari.in Thursday, Jan 26, 2017 - 12:27 PM (IST)

श्रावस्ती विधानसभा संख्या-290
आंकड़े 16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के अनुसार

श्रावस्ती जिले के अंतर्गत आने वाली विधानसभा संख्या 290 है श्रावस्ती । साल 2012 के आंकड़ों के मुताबिक इस विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 3 लाख 36 हजार 973 है। जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 1 लाख 85 हजार 23 है। जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 1 लाख 51 हजार 950 है। श्रावस्ती सीट 2008 में अस्तित्व में आयी। जिसके बाद 2012 में हुए विधानसभा चुनाव में इस सीट पर सपा ने अपना कब्जा जमाया था। लेकिन देखना यह होगा कि क्या इस सीट पर सपा अपने कब्जे को बरकरार रख पाती है या नहीं। क्योंकि पार्टी में अंदर मची कलह पार्टी को आने वाले चुनाव में नुकसान पहुंचा सकती है।  फिलहाल सभी पार्टियों ने सीट पर अपनी-अपनी दावेदारी शुरु कर दी है।
               

आइए नजर डालते हैं पिछले  विधानसभा चुनाव के परिणाम पर-
16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के नतीजे

2012 में श्रीवस्ती विधानसभा में पहली बार चुनाव हुए। इस चुनाव में समाजवादी पार्टी के मोहम्मद रमजान ने 67551 वोट हासिल कर सीट पर अपनी बादशाहत कायम की। समाजवादी पार्टी के मोहम्मद रमजान ने बीएसपी के विनोद त्रिपाठी को हराया। वहीं बीजेपी के राम फेरन पांडेय तीसरे स्थान पर रहे। जबकि कांग्रेस की रीता वर्मा को सिर्फ 06.82 फीसदी मतों के साथ चौथे स्थान पर रहना पड़ा।
                

UP Political News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें