सिधौली विधानसभा चुनाव के पिछले परिणामों पर एक नजर

punjabkesari.in Monday, Jan 16, 2017 - 10:47 PM (IST)

सिधौली विधानसभा संख्या- 152
आंकड़े 16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के अनुसार

सीतापुर जिले के अंतर्गत आने वाली विधानसभा संख्या 152 है सिधौली। वर्ष 2012 के आंकड़ों के मुताबिक इस विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओँ की संख्या 3 लाख 1 हजार 879 है। जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 1 लाख 64 हजार 463 है। जबकि महिला मतदाताओँ की संख्या 1 लाख 37 हजार 413 है। पिछले तीन विधानसभा चुनावों में इस सीट पर दो बार समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी को जीत मिली। जबकि एक बार बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी को जीत मिली। फिलहाल सीट पर समाजवादी पार्टी का कब्जा है। लेकिन जैसे हालात हैं, वह कतई इस बात के संकेत नहीं देते कि इस बार समाजवादी पार्टी के लिए लड़ाई आसान रहने वाली है। क्योंकि पार्टी दो फाड़ से जूझ रही है। देखना दिलचस्प होगा कि किस पार्टी के प्रत्याशी पर जनता चुनाव में विश्वास जताती है।
               
आइए नजर डालते हैं पिछले तीन विधानसभा चुनाव के परिणामों पर-
16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के नतीजे

16 वीं विधानसभा के चुनावों में समाजवादी पार्टी के मनीष रावत ने बीएसपी के हरगोविंद भार्गव को हराया था। कांग्रेस के श्याम लाल रावत तीसरे स्थान पर रहे थे। पीइसीपी के अवनीश कुमार रावत चौथे स्थान पर रहे थे।
               
15वीं विधानसभा चुनाव 2007 के नतीजे
15 वीं विधानसभा के चुनावों में बीएसपी के हरगोविंद भार्गव ने समाजवादी पार्टी के श्याम लाल रावत को मात दी थी। कांग्रेस के अवनीश कुमार तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि चौथे स्थान पर बीजेपी के रोहित रहे थे।
               
14वीं विधानसभा चुनाव 2002 के नतीजे
14 वीं विधानसभा के चुनाव में समाजवादी पार्टी के श्याम लाल रावत ने बीएसपी के रमेश राही को परास्त किया था। बीजेपी के रामकरन रानत तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि कांग्रेस के मनीष कुमार वर्मा चौथे स्थान पर रहे थे।
               

UP Political News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें