सिरसागंज विधानसभा चुनाव के पिछले परिणामों पर एक नजर

punjabkesari.in Thursday, Jan 12, 2017 - 12:09 AM (IST)

सिरसागंज विधानसभा संख्या-99
आंकड़े 16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के अनुसार

फिरोजाबाद जिले के अंतर्गत आने वाली विधानसभा संख्या 99 है सिरसागंज। साल 2012 के आंकड़ों के मुताबिक इस विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 2 लाख 88 हजार 186 है। जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 1 लाख 59 हजार 679 है। जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 1 लाख 28 हजार 503 है। सीट के अस्तित्व में आने के बाद से अब तक सिर्फ एक बार ही विधानसभा चुनाव हुए हैं। जिसमें समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी को जीत मिली। इस बार समाजवादी पार्टी के लिए सीट पर मुश्किलें हो सकती हैं। क्योंकि चुनाव से पहले पार्टी दो धंड़ों में बंट गई है। और चुनावी सिंबल को लेकर चुनाव आयोग पहुंची है। लिहाजा साफ है कि इसका सीधा फायदा अन्य पार्टियों को होगा। देखना होगा कि किस पार्टी के नुमाइंदे पर इस बार जनता विश्वास जताती है।
               
आइए नजर डालते हैं पिछले तीन विधानसभा चुनाव के परिणामों पर-
16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के नतीजे

16 वीं विधानसभा के चुनावों में इस सीट से समाजवादी पार्टी के हरीओम यादव ने बीएसपी के अतुल प्रताप सिंह को हराया था। तीसरे स्थान पर निर्दलीय पंकज मिश्रा रहे थे। जबकि चौथे स्थान पर कांग्रेस के हरिशंकर यादव रहे थे।
               

UP Political News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें