शीशामऊ विधानसभा चुनाव के पिछले परिणामों पर एक नजर

punjabkesari.in Saturday, Jan 21, 2017 - 11:55 AM (IST)

शीशामऊ विधानसभा संख्या- 213
आंकड़े 16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के अनुसार

कानपुर नगर जिले के अंतर्गत आने वाली विधानसभा संख्या 213 है शीशामऊ। वर्ष 2012 के आंकड़ों के मुताबिक इस विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओँ की संख्या 2 लाख 57 हजार 847 है। जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 1 लाख 42 हजार 643 है। जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 1 लाख 15 हजार 200 है। सीट के अस्तित्व में आने के बाद से अब तक सिर्फ एक बार ही विधानसभा चुनाव हुआ है। जिसमें समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी को जीत मिली थी। इस बार समाजवादी पार्टी के लिए लड़ाई कठिन होगी। क्योंकि चुनाव से पहले पार्टी में दो फाड़ हो चुके हैं। और पार्टी की लड़ाई चुनाव आयोद के दफ्तर पहुंच चुकी है। साफ है इसका सीधे तौर पर फायदा अन्य दलों को होगा। देखना होगा कि इस बार कौन सी पार्टी सीट पर बाजी मारती है।
               

 

आइए नजर डालते हैं पिछले तीन विधानसभा चुनाव के परिणामों पर-
16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के नतीजे

16वीं विधानसभा के चुनावों में समाजवादी पार्टी के हाजी इरफान सोलंकी ने बीजेपी के हनुमान स्वरूप मिश्र को हराया था। कांग्रेस के संजीव दरियाबादी तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि बीएसपी के मो. वासिक चौथे स्थान पर रहे थे।
               
UP Political News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें