सिसवा विधानसभा चुनाव के पिछले परिणामों पर एक नजर

punjabkesari.in Friday, Jan 27, 2017 - 04:23 PM (IST)

सिसवा विधानसभा संख्या- 317
आंकड़े 16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के अनुसार 

महाराजगंज जिले के अंतर्गत आने वाली विधानसभा संख्या 317 है सिसवा। वर्ष 2012 के आंकड़ों के मुताबिक इस विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 3 लाख 44 हजार 924 है। जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 1 लाख 88 हजार 589 है। जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 1 लाख 56 हजार 335 है। इस सीट पर हुए पिछले विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी जीत मिली थी। जबकि उससे पहले दो चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी ने सीट पर अपना परचम लहराया था। फिलहाल इस सीट पर समाजवादी पार्टी का कब्जा है। लेकिन इस बार समाजवादी पार्टी के लिए मुश्किल की घड़ी है। क्योंकि चुनाव से ठीक पहले समाजवादी पार्टी में दो फाड़ हो चुके हैं। देखना दिलचस्प होगा कि इस बाह इस क्षेत्र की जनता किस पार्टी के प्रत्याशी पर विश्वास जताती है।
               
आइए नजर डालते हैं पिछले तीन विधानसभा चुनाव के परिणामों पर-
16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के नतीजे

16वीं विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के शिवेंद्र सिंह ने भारतीय जनता पार्टी के रामा राम त्रिपाठी को हराया था। वहीं पीस पार्टी के प्रत्याशी राकेश कुमार तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि बहुजन समाज पार्टी के प्रेम सागर को चौथे स्थान पर रहना पडा था।
                

15वीं विधानसभा चुनाव 2002 के नतीजे
15वीं विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के अवनिंद्र नाथ द्विवेदी ने समाजवादी पार्टी के शिवेंद्र सिंह को शिकस्त दी थी। बहुजन समाज पार्टी के राकेश कुमार तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि निर्दलीय चुनाव में उतरे भगवंत सिर्फ 02.09 फीसदी मतों के साथ चौथे स्थान पर रहे थे।
               
14वीं विधानसभा चुनाव 2002 के नतीजे

14वीं विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के शिवेंद्र सिंह ने समाजवादी पार्टी के अरविंद नाथ द्विवेदी तततो हराया था। बहुजन समाज पार्टी के केदार पटेल तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि निर्दलीय हरिशचंद्र को मात्र 01.89 फीसदी मतों के साथ चौथे स्थान पर रहे थे।
                
UP Political News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें