सीतापुर विधानसभा चुनाव के पिछले परिणामों पर एक नजर

punjabkesari.in Sunday, Jan 15, 2017 - 09:16 PM (IST)

सीतापुर विधानसभा संख्या-146
आंकड़े 16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के अनुसार

सीतापुर जिले के अंतर्गत आने वाली विधानसभा संख्या 146 है सीतापुर। वर्ष 2012 के आंकड़ों के अनुसार इस विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओँ की संख्या 3 लाख 42 हजार 103 है। जिसमें पुरुष मतदाताओँ की संख्या 1 लाख 85 हजार 713 है। जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 1 लाख 56 हजार 374 है। सीट पर अर्से से समाजवादी पार्टी का कब्जा है। पिछले तीनों विधानसभा चुनावों में इस सीट पर समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी को जीत मिली है। इस बार समाजवादी पार्टी के लिए राह आसान नहीं होने वाली है। क्योंकि जिस प्रकार पार्टी के भीतर खेमेबाजी चल रही है। उसे देख जनता का ध्यान पार्टी से हटा है। लिहाजा इसका सीधा फायदा अन्य दलों को पहुंच रहा है। देखना दिलचस्प होगा कि इस सीट पर किस पार्टी का कब्जा होगा।
               
आइए नजर डालते हैं पिछले तीन विधानसभा चुनाव के परिणामों पर-
16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के नतीजे

16 वीं विधानसभा के चुनावों में समाजवादी पार्टी के राधेश्याम जायसवाल ने बीएसपी के अयूब खान को हराया था। बीजेपी के साकेत मिश्रा तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि कांग्रेस के हाजी जलीस अहमद चौथे स्थान पर रहे थे।
               
15वीं विधानसभा चुनाव 2007 के नतीजे
15 वीं विधानसभा के चुनावों में समाजवादी पार्टी के राधेश्याम जायसवाल ने बीएसपी के राकेश कुमार को मात दी थी। बीजेपी के साकेत मिश्रा तीसरे स्थान पर रहे थे। चौथे स्थान पर कांग्रेस के आशीष मिश्रा रहे थे।
               
14वीं विधानसभा चुनाव 2002 के नतीजे
14 वीं विधानसभा के चुनावों में समाजवादी पार्टी के राधेश्याम जायसवाल ने बीजेपी के राजेंद्र कुमार गुप्ता को शिकस्त दी थी। बीएसपी के साकेत मिश्रा तीसरे स्थान पर रही थी। जबकि चौथे स्थान पर आरटीकेपी के कृष्ण कुमार चौथे स्थान पर रहे थे।
               

UP Political News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें