सोरौन विधानसभा चुनाव के पिछले परिणामों पर एक नजर

punjabkesari.in Tuesday, Jan 24, 2017 - 04:54 PM (IST)

सोरौन विधानसभा संख्या-255
आंकड़े 16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के अनुसार

इलाहाबाद जिले के अंतर्गत आने वाली विधानसभा संख्या 255 है सोरौन। साल 2012 के आंकड़ों के अनुसार इस विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 3 लाख 16 हजार 484 है। जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 1 लाख 71 हजार 655 है। जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 1 लाख 44 हजार 817 है। सीट पर हुए पिछले तीन विधानसभा चुनावों में दो बार बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी को जीत मिली है। जबकि एक बार समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी को जीत मिली है। फिलहाल सीट पर समाजवादी पार्टी का कब्जा है। लेकिन इस बार सीट पर समाजवादी पार्टी की संभावनाएं संशय में हैं। सपा के युद्ध का फायदा सीधे तौर पर सीट पर बहुजन समाज पार्टी को मिलने की उम्मीद है। देखना दिलचस्प होगा कि इस बार सीट पर कौन बाजी मारता है।
                

आइए नजर डालते हैं पिछले तीन विधानसभा चुनाव के परिणामों पर-
16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के नतीजे

16 वीं विधानसभा के चुनावों में समाजवादी पार्टी के सत्यवीर सिंह मुन्ना ने बीएसपी के बाबू लाल भावरा को हराया था। निर्दलीय प्रत्याशी वाचस्पति तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि कांग्रेस के अजय कुमार पासी चौथे स्थान पर रहे थे। 
               

15वीं विधानसभा चुनाव 2007 के नतीजे
15 वीं विधानसभा के चुनाव में बीएसपी के मो. मुजतबा सिद्दीकी ने समाजवादी पार्टी के मो. अयूब को हराया था। अपना दल के डॉ सोनेलाल पटेल तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि निर्दलीय उम्मीदवार रंग बहादुर पटेल चौथे स्थान पर रहे थे।
               

14वीं विधानसभा चुनाव 2002 के नतीजे
14 वीं विधानसभा के चुनावों में बीएसपी के मो. मुजतबा सिद्दीकी ने समाजवादी पार्टी की जानकी देवी को हराया था। अपना दल के संजय कुमार पटेल तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि बीजेपी के रंग बहादुर पटेल चौथे स्थान पर रहे थे।
                


UP Political News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें