तरबगंज विधानसभा चुनाव के पिछले परिणामों पर एक नजर

punjabkesari.in Friday, Jan 27, 2017 - 10:57 AM (IST)

तरबगंज विधानसभा संख्या- 299
आंकड़े 16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के अनुसार

गोंडा जिले के अंतर्गत आने वाले विधानसभा संख्या 299 है तरबगंज। वर्ष 2012 के आंकड़ों के मुताबिक इस विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 3 लाख 22 हजार 836 है। जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 1 लाख 77    हजार 359 है। जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 1 लाख 45 हजार 461 है। सीट के अस्तित्व में आने के बाद से अब तक सिर्फ एक बार विधानसभा चुनाव हुआ है। जिसमें समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी को जीत मिली थी। इस बार समाजवादी पार्टी के लिए सीट पर दावेदारी जताना मुश्किल होगा। क्योंकि इस बार समाजवादी पार्टी के लिए हालात अनुकूल नहीं हैं। साफ है कि इसका सीधे तौर पर फायदा अन्य दलों को मिलेगा। देखना दिलचस्प होगा कि इस बार सीट पर जनता किस पार्टी के प्रत्याशी पर विश्वास जताती है।
               
आइए नजर डालते हैं पिछले तीन विधानसभा चुनाव के परिणामों पर-
16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के नतीजे

16वीं विधानसभा में समाजवादी पार्टी के अवधेश कुमार सिंह ने बीएसपी के रामभजन चौबे को मात दी थी। भारतीय जनता पार्टी के प्रेम नारायन पांडेय तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि कांग्रेस के आनंग स्वरुप को सिर्फ 08.29 फीसदी मतों के साथ चौथे स्थान पर सुतंष्ट करना पड़ा था।
                
UP Political News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें