तिलोई विधानसभा चुनाव के पिछले परिणामों पर एक नजर

punjabkesari.in Wednesday, Jan 18, 2017 - 05:47 PM (IST)

तिलोई विधानसभा संख्या- 178
आंकड़े 16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के अनुसार
अतर्गत आने वाली विधानसभा संख्या 178 है तिलोई। वर्ष 2012 के आंकड़ों के मुताबिक इस विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 3 लाख 12 हजार 629 है। जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 1 लाख 67 हजार 95 है। जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 1 लाख 45 हजार 534 है। सीट पर हुए पिछले तीन विधानसभा चुनावों में एक-एक बार कांग्रेस, भारतीय जनता पार्टी और समाजवादी पार्टी को जीत मिली है। सीट पर वर्तमान में कांग्रेस का कब्जा है। देखना है कि क्या यह बरकरार रह पाता है। क्योंकि कांग्रेस के लिए दिन ब दिन स्थितियां बदतर होती जा रही हैं। पार्टी की लीडरशिप में कमी है। देखना होगा कि किस पार्टी के उम्मीदवार को यहां की जनता चुनती है। फिलहाल सभी पार्टियां अपनी दावेदारी पेश कर रही हैं।
                

आइए नजर डालते हैं पिछले तीन विधानसभा चुनाव के परिणामों पर-
16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के नतीजे

16 वीं विधानसभा के चुनाव में कांग्रेस के डॉ मो. मुस्लिम ने समाजवादी पार्टी के मयंकेश्वर शरण सिंह को हराया था। बीएसपी के नदीम अशरफ तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि बीजेपी के महेंद्र सिंह चौथे स्थान पर रहे थे।
                
15वीं विधानसभा चुनाव 2007 के नतीजे
15 वीं विधानसभा के चुनावों में समाजवादी पार्टी के मयंकेश्वर शरण ने कांग्रेस क मो. मुस्लिम को पराजित किया था। बीएसपी की दिनेश प्रताप सिंह तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि चौथे स्थान पर बीजेपी के धर्मैश कुमार रहे थे।
               
14वीं विधानसभा चुनाव 2002 के नतीजे
14 वीं विधानसभा के चुनावों में बीजेपी के मयंकेश्वर शरण ने कांग्रेस के मो. मुस्लिम को हराया था। बीएसपी के मो. नईम तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि निर्दलीय उम्मीदवार महेंद्र सिंह चौथे स्थान पर रहे थे।
                
UP Political News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें