तिंदवारी विधानसभा चुनाव के पिछले परिणामों पर एक नजर

punjabkesari.in Monday, Jan 23, 2017 - 02:52 PM (IST)

तिंदवारी विधानसभा संख्या- 232
आंकड़े 16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के अनुसार

बांदा जिले के अंतर्गत आने वाली विधानसभा संख्या 232 है तिंदवारी। वर्ष 2012 के आंकड़ों के अनुसार इस विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओँ की संख्या 2 लाख 81 हजार 863 है। जिसमें पुरुष मतदाताओँ की संख्या 1 लाख 58 हजार 915 है।  जबकि महिला मतदाताओँ की संख्या 1 लाख 22 हजार 943 है। सीट पर हुए पिछले तीन विधानसभा चुनावों में दो बार समाजवादी पार्टी जीती है। जबकि एक बार कांग्रेस को जीत मिली है। फिलहाल सीट पर कांग्रेस का कब्जा है। लेकिन इस बार कांग्रेस के लिए राह आसान नहीं होगी। क्योंकि पीएम मोदी के चेहरे पर लड़ने वाली बीजेपी भी अपना माहौल बनाने में जुटी है। हालांकि सभी पार्टियां समाजवादी पार्टी की रार का फायदा उठाने में जुटी हुई हैं। देखना होगा कि इस बार सीट पर किस पार्टी के उम्मीदवार को जीत मिलती है।
               
आइए नजर डालते हैं पिछले तीन विधानसभा चुनाव के परिणामों पर-
16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के नतीजे

16 वीं विधानसभा के चुनावों में कांग्रेस के दलजीत सिंह ने समाजवादी पार्टी के विशंभर प्रसाद को हराया था। बीएसपी के अच्छे लाल निषाद तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि बीजेपी के बलराम सिंह चौथे स्थान पर रहे थे।
                
15वीं विधानसभा चुनाव 2007 के नतीजे
15 वीं विधानसभा के चुनाव में समाजवादी पार्टी के विशंभर प्रसाद ने जेएम दलजीत को मात दी थी। बीएसपी के शंकर सिंह तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि कांग्रेस के भागवत प्रसाद चौथे स्थान पर रहे थे।
               
14वीं विधानसभा चुनाव 2002 के नतीजे
14 वीं विधानसभा के चुनाव में समाजवादी पार्टी के विशंभर प्रसाद ने बीजेपी के विवेक कुमार सिंह को हराया था। बीएसपी के महेंद्र प्रसाद निषाद तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि कांग्रेस के अर्जुन सिंह चौथे स्थान पर रहे थे
                          
UP Political News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें