वाराणसी कैंट विधानसभा चुनाव के पिछले परिणामों पर एक नजर

punjabkesari.in Monday, Jan 30, 2017 - 03:42 PM (IST)

वाराणसी कैंट विधानसभा संख्या-390  
आंकड़े 16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के अनुसार

वाराणसी जिले के अंतर्गत आने वाली विधानसभा संख्या 390 है वाराणसी कैंट। साल 2012 के आंकड़ों के अनुसार इस विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 3 लाख 49 हजार 472 है। जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 1 लाख 94 हजार 781 है। जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 1 लाख 54 हजार 674 है।  सीट पर हुए पिछले तीन चुनावों में हर बार भारतीय जनता पार्टी ने सफलता हासिल की है। इस बार भी भारतीय जनता पार्टी सीट पर मजबूत नजर आ रही है। देखना दिलचस्प होगा कि इस बार सीट पर कौन बाजी मारता है। फिलहाल सभी पार्टियों ने चुनावों के लिए अपनी कमर कस ली है। साथ ही सीट पर अपनी-अपनी दावेदारी पेश करनी शुरु कर दी है।
               
आइए नजर डालते हैं पिछले तीन विधानसभा चुनाव के परिणामों पर-
16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के नतीजे

16वीं विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की ज्योत्सना श्रीवास्तव ने कांग्रेस के अनील श्रीवास्तव को हरा जीत हासिल की थी। समाजवादी पार्टी के अशफाक अहमद तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि बहुजन समाज पार्टी के चंद्र कुमार मिश्रा को चौथे स्थान पर रहना पड़ा था।
                 
15वीं विधानसभा चुनाव 2007 के नतीजे
15वीं विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की ज्योत्सना श्रीवास्तव ने समाजवादी पार्टी के मनोज राय को हरा जीत हासिल की थी। कांग्रेस के अनील श्रीवास्तव को तीसरे स्थान पर रहना पड़ा था। जबकि बहुजन समाज पार्टी के राजकुमार सिंह चौथे स्थान पर रहे थे।
                  

14वीं विधानसभा चुनाव 2002 के नतीजे
14वीं विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के हरीश चंद्र श्रीवास्तव ने समाजवादी पार्टी के मनोज राय को हराया था। तीसरे स्थान पर अपना दल के मोहम्मद कुरैशी रहे थे। जबकि कांग्रेस के शतरुद्र प्रकाश को चौथे स्थान पर रहना पड़ा था।
                
UP Political News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें