विश्वनाथ गंज विधानसभा चुनाव के पिछले परिणामों पर एक नजर

punjabkesari.in Tuesday, Jan 24, 2017 - 03:08 PM (IST)

विश्वनाथ गंज विधानसभा संख्या- 247
आंकड़े 16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के अनुसार

प्रतापगढ़ जिले के अंतर्गत आने वाली विधानसभा संख्या 247 है विश्वनाथ गंज। साल 2012 के आंकड़ों के मुताबिक इस विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 3 लाख 50 हजार 109 है। जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 1 लाख 88 हजार 762 है। जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 1 लाख 61 हजार 344 है। सीट के अस्तित्व में आने के बाद से अब तक सीट पर सिर्फ एक बार विधानसभा चुनाव हुआ है। जिसमें समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी को जीत मिली है। इस बार भी समाजवादी पार्टी के लिए सीट पर प्रबल संभावनाएं हैं। लेकिन देखना दिलचस्प होगा कि इस बार क्या समाजवादी पार्टी राजाराम को टिकट देती है या नहीं। फिलहाल सभी राजनैतिक दलों ने सीट पर अपनी दावेदारी पेश करनी शुरु कर दी है। देखना होगा कि इस बार कौन बाजी मारता है।
                

आइए नजर डालते हैं पिछले तीन विधानसभा चुनाव के परिणामों पर-
16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के नतीजे

16 वीं विधानसभा के चुनाव में समाजवादी पार्टी के राजाराम ने बीएसपी की सिंधुजा मिश्रा को मात दी थी। अपना दल के एजाज अहमद तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि कांग्रेस के अनिल प्रताप सिंह चौथे स्थान पर रहे थे।
                
UP Political News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें