जहूराबाद विधानसभा चुनाव के पिछले परिणामों पर एक नजर

punjabkesari.in Tuesday, Jan 31, 2017 - 01:57 PM (IST)

जहूराबाद विधानसभा संख्या-377
आंकड़े 16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के अनुसार

गाजीपुर जिले के अंतर्गत आने वाली विधानसभा संख्या 377 है जहूराबाद । साल 2012 के आंकड़ों के अनुसार इस विधानसभा में कुल मतदाताओँ की संख्या 3 लाख 46 हजार 168 है। जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 1 लाख 88 हजार 096 है। जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 1 लाख 58 हजार 062 है। इस सीट पर समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के बीच कड़ी टक्कर रहती थी।  पिछले तीन विधानसभा चुनावों में इस सीट पर दो बार बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी को जीत मिली है। जबकि एक बार समाजवादी पार्टी का प्रत्याशी जीता है।  फिलहाल सीट पर समाजवादी पार्टी का कब्जा है। लेकिन जैसे हालात पार्टी के भीतर हैं। वे कतई ये नहीं दर्शा रहे कि इस चुनाव में जनता उनके साथ जाने को तैयार होगी। क्योंकि पार्टी में दो धंड़े बंटे हैं। लिहाजा इस युद्ध में अन्य दलों को फायदा मिलना स्वाभाविक है।
               

आइए नजर डालते हैं पिछले तीन विधानसभा चुनाव के परिणामों पर-
16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के नतीजे

16वीं विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की सैय्यदा शादाब फातिमा ने बहुजन समाज पार्टी के काली चरण को हराया। एसबीएसपी के ओमप्रकाश राजभार तीसरे स्थान पर रहे। जबकि कांग्रेस के सुरेंद्र सिंह को चौथे स्थान पर रहना पड़ा था।
                

15वीं विधानसभा चुनाव 2007 के नतीजे
15वीं विधानसभा चुनाव में बहुजन समाज पार्टी के काली चरण ने समाजवादी पार्टी के सानंद को हरा सफलता हासिल की थी। भारतीय जनता पार्टी के नरेंद्र नाथ तीसरे स्थान पर रहे जबकि निर्दलीय मैदान में उतरे शिवपूजन चौथे स्थान पर रहे थे।
                

14वीं विधानसभा चुनाव 2002 के नतीजे 
14वीं विधानसभा चुनाव में बहुजन समाज पार्टी के काली चरण ने समाजवादी पार्टी के शिवपूजन को मात दी थी। वहीं निर्दलीय मैदान में आए सुरेंद्र सिंह ने तीसरे स्थान पर रहे जबकि भारतीय जनता पार्टी के नंदा को सिर्फ 08.01 फीसदी मतों के साथ चौथे स्थान पर रहना पड़ा था।
                
UP Political News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें