ज़ैदपुर विधानसभा चुनाव के पिछले परिणामों पर एक नजर

punjabkesari.in Wednesday, Jan 25, 2017 - 01:32 PM (IST)

जैदपुर विधानसभा संख्या- 269
आंकड़े 16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के अनुसार

बाराबंकी जिले के अंतर्गत आने वाली विधानसभा संख्या 269 है जैदपुर। साल 2012 के आंकड़ों के अनुसार इस विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 3 लाख 43 हजार 197 है। जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 1 लाख 84 हजार 952 है। जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 1 लाख 58 हजार 245 है। सीट के अस्तित्व में आने के बाद से अब तक सिर्फ एक बार विधानसभा चुनाव हुआ है। जिसमें समाजवादी पार्टी के रामगोपाल ने जीत दर्ज की थी। इस बार समाजवादी पार्टी के लिए सीट पर संभावनाएं संशय में हैं। क्योंकि पार्टी के भीतर का संग्राम भले ही थम गया हो। अखिलेश को भले ही कमान मिल गई हो। लेकिन कई महीनों से चले आ रहे युद्ध को जनता इतनी आसानी से नहीं भुलाने वाली। देखना दिलचस्प होगा कि इस बार सीट पर किस पार्टी को जीत मिलती है।
                

आइए नजर डालते हैं पिछले तीन विधानसभा चुनाव के परिणामों पर-
16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के नतीजे

16 वीं विधानसभा के चुनावों में समाजवादी पार्टी के राम गोपाल ने बीएसपी के वेद प्रकाश रावत को हराया था। कांग्रेस के बेजनाथ रावत तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि चौथे स्थान पर रहे बीजेपी के राम नरेश रावत रहे थे।
                
UP Political News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें