दुमकाः ट्रक की चपेट में आने से एक की मौत, महिला घायल

punjabkesari.in Monday, Jan 27, 2020 - 05:09 PM (IST)

 

दुमकाः झारखंड के दुमका जिले में हंसडीहा थाना क्षेत्र के खसिया गांव के निकट ट्रक की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। इसके साथ ही अन्य एक महिला गंभीर रूप से घायल बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, घटना देवघर जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र की है, जहां पर भगवानपुर गांव निवासी 25 वर्षीय मिस्त्री सोरेन अपनी पत्नी बसंती मरांडी के साथ रविवार को देर शाम अपनी मोटरसाइकिल से दुमका जिले के नोनीहाट से अपने घर लौट रहा था। इसी बीच विपरीत दिशा से आ रहे मोटरसाइकिल की तेज रफ्तार ट्रक से सीधी टक्कर हो गई।

वहीं इस दुर्घटना में मिस्त्री सोरेन की मौके पर ही मौत हो गई जबकि बसंती देवी गंभीर रूप से घायल हो गई। बता दें कि सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची घायल महिला को अस्पताल में भर्ती करवाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए दुमका सदर अस्पताल भेज दिया है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Nitika

Recommended News

Related News

static