झारखंडः लोहरदगा जिले में दो नाबालिग लड़कियों से गैंगरेप के आरोप में 11 गिरफ्तार

punjabkesari.in Monday, Aug 20, 2018 - 11:42 AM (IST)

लोहरदगाः झारखंड के लोहरदगा जिले में दो नाबालिग लड़कियों के साथ गैंगरेप करने वाले 11 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उपाधीक्षक आशीष कुमार महली ने इस बात की पुष्टि करते हुए बताया कि अपराधियों ने अपराध को स्वीकार कर लिया है।

पुलिस उपाधीक्षक ने बताया कि 16 अगस्त को दोनों लड़कियां अपने पड़ोसी के साथ हिरही हर्रा टोली इलाके में जा रही थीं लेकिन रास्ते में ही मोटरसाइकिल खराब हो गया। इस पर एक लड़की ने फोनकर अपने दोस्त को मदद के लिए कहा। दोस्त ने कुछ लड़कों को उनकी मदद करने के लिए भेजा। 11 लड़के मौके पर पहुंचे और उन्होंने पड़ोसी के साथ मारपीट कर उसे वहां से भगा दिया। बाद में लड़कियों को सुनसान जगह पर ले जाकर उनके साथ सामूहिक दुष्कर्म को अंजाम दिया।

लड़कियों के बयान के आधार पर सदर पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया था। आशीष कुमार महली ने बताया कि इन आरोपियों को हिरही हर्रा टोली इलाके से गिरफ्तार किया गया है। सभी गिरफ्तार आरोपियों की उम्र 18 से 28 वर्ष के बीच है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

prachi

Recommended News

Related News

static