रांची समेत 5 जिले में मिले कोरोना के 12 पॉजिटिव मरीज, संक्रमितों की संख्या हुई 470

punjabkesari.in Friday, May 29, 2020 - 12:33 PM (IST)

रांचीः झारखंड में नोवेल कोरोना वायरस के मामाले लगातार बढ़ी जा रहें हैं। गुरुवार को भी कोरोना के12 नए मामलों की पुष्टि होने के बाद प्रदेश में वैश्विक महामारी कोविड 19 से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 470 हो गई है।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि प्रदेश की राजधानी रांची के राजेन्द्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) समेत अन्य सरकारी जांच केन्द्रों में 1486 संदिग्ध मरीजों के स्वाब सैंपल की जांच में सात लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है।

वहीं, निजी जांच घर में किए गए 124 सैंपल की जांच में 5 की रिपोर्ट पॉजिटिव है। इन मामलों में से रांची जिले में 5, पूर्वी सिंहभूम, गढ़वा एवं गुमला में 2-2 और धनबाद में एक पॉजिटिव मरीज की पुष्टि हुई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Diksha kanojia

Recommended News

Related News

static