14 दिवसीय भारतीय शिल्प व्यापार मेले की हुई शुरुआत, 108 राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त विजेता होंगे शामिल

punjabkesari.in Friday, Oct 18, 2019 - 11:23 AM (IST)

रामगढ़ः दीपावली के शुभ पर्व को देखते हुए झारखंड के रामगढ़ जिले में 14 दिवसीय भारतीय शिल्प व्यापार मेले का आयोजन किया गया है। इस मेले में 108 राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त विजेता भी शामिल होंगे।

जानकारी के अनुसार, इस मेले का आयोजन छावनी फुटबॉल मैदान में किया गया है। मेला 17 से 30 तारीख तक चलेगा। मेले का शुभारंभ गुजराती समाज हैंडीक्राफ्ट एंड हैंडलूम डेवलपमेंट संस्थान रांची की देखरेख में किया गया।

बता दें कि इसमें असम के बांस से बना हुआ सामान, नागालैंड का ड्राई फ्लावर, कोलकाता के जूट के बैग, भदोही का कालीन, बनारसी सूट व साड़ी, गुजरात की बांधनी सूट व चादरें, आंध्र प्रदेश का क्रोशिया वर्क, लखनऊ का टेराकोटा, प्रतापगढ़ का विश्व प्रसिद्ध आंवला, अचार एवं मुरब्बा जैसी और भी मशहूर चीजों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी।    

Ajay kumar