मानव तस्करों के चंगुल से आजाद हुईं झारखंड की 16 लड़कियां

punjabkesari.in Tuesday, Sep 25, 2018 - 06:13 PM (IST)

रांची: नौकरी का लालच देकर मानव तस्करों द्वारा झारखंड से दिल्ली और हरियाणा में बेची गई 16 लड़िकयां तस्करों के चंगुल से छूटकर रांची पहुंची। इस मानव तस्करी की मास्टरमाइंड प्रभा मुनि को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया गया है।

जानकारी के अनुसार, अच्छी नौकरी का लालच देकर 16 लड़कियों को झारखंड से लाकर दिल्ली और हरियाणा में बेचा गया था। इन लड़िकयों को उनके चंगुल से आजाद करवाकर रांची लाया गया। आजाद हुई लड़िकयों ने बताया कि प्रभा मुनि का पति उन्हें बेरहमी से पीटता था। साथ उनके साथ गलत काम भी करता था। जब इसका विरोध करती तो जान से मारने की धमकी देता था। प्रभा मुनि को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया गया है।

छुड़ाई गई लड़कियों में से कुछ की हालत इतनी खराब है कि वह अपने घरों का पता भी भूल चुकी हैं। कुछ लड़कियों ने बताया कि उनको खाना भी नहीं दिया जाता। खाने के नाम पर दिन में एक वक्त खाने को दो रोटियां दी जाती थी। पुलिस प्रशासन छुड़ाई गई लड़कियों के घरों की जानकारी जुटाने में लगा हुआ है ताकि इनको सुरक्षित परिवार के पास पहुंचाया जा सके।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

prachi

Recommended News

Related News

static