धर्म परिवर्तन कराने पहुंचे 16 प्रचारकों को ग्रामीणों ने बनाया बंधक, पुलिस ने किया गिरफ्तार

punjabkesari.in Sunday, Jul 08, 2018 - 02:27 PM (IST)

दुमकाः झारखंड के दुमका जिले में धर्म परिवर्तन करने पहुंचे प्रचारकों को पुलिस के द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया।

जानकारी के अनुसार, दुमका जिले के नक्सल प्रभावित शिकारीपाड़ा के अन्तर्गत फूल पहाड़ी गांव में शुक्रवार रात को 16 धर्म प्रचारकों के द्वारा ग्रामीणों को लालच देकर धर्म परिवर्तन करवाने का प्रयास किया गया। इसके साथ ही उनके द्वारा ईसाई धर्म का प्रचार करने की भी कोशिश की गई। इसी दौरान ग्रामीणों के द्वारा उन लोगों को बंधक बनाकर पुलिस को इसकी सूचना दी गई। ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए कहा कि उन लोगों ने गांव में घुसकर संथाल आदिवासियों को लालच देकर ईसाई धर्म कबूल करवाने और आदिवासियों के धर्मस्थल पर जाने से मना करने के लिए कहा। 

बता दें कि शनिवार को पुलिस के द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया। आरोपियों ने बताया कि उन लोगों को ऊपर से आदेश प्राप्त हैं। इसी के चलते वह गांव में जाकर अपना काम करते हैं। 

Nitika