नेशनल लॉ स्कूल बैंगलोर के सहयोग से 174 मजदूर लौटे झारखंड, CM हेमंत ने प्रकट किया आभार

punjabkesari.in Thursday, May 28, 2020 - 11:10 AM (IST)

रांचीः इस लॉकडाउन के बीच झारखंड में प्रवासी मजदूरों का आना लगातार जारी है। इसी क्रम में नेशनल लॉ स्कूल बैंगलोर के पूर्ववर्ती छात्रों के सहयोग से गुरुवार यानी आज 174 मजदूर सकुशल अपने घर लौटें। इसके लिए सीएम हेमंत सोरेन ने एलुमनाई नेटवर्क ऑफ नेशनल लॉ स्कूल, बैंगलोर का आभार प्रकट किया।

जानकारी के अनुसार, सीएम हेमंत ने कहा कि इस नेक काम के लिए मैं एलुमनाई नेटवर्क ऑफ नेशनल लॉ स्कूल, बैंगलोर (ANNLSB) और झारखण्ड एवं महाराष्ट्र सरकार के अधिकारियों समेत पर्दे के पीछे से कार्य कर रहे सभी कोऑर्डिनेटरों का आभार प्रकट करता हूं। आप सब के अथक परिश्रम से आज 174 मजदूर सकुशल झारखंड लौटे हैं।

सोरेन ने कहा कि कोरोना से हमारे संघर्ष में आप जैसे सक्षम सहयोगियों का खुद सामने आकर जरूरतमंदों की मदद करने से मानवता की भावना प्रबल होती है। साथ ही आपके कार्यों से प्रेरित हो अन्य कई व्यक्ति एवं संस्थाएं भी भविष्य में मदद को सामने आएंगी।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Diksha kanojia

Recommended News

Related News

static