झारखंड: पूर्वी सिंहभूम में तालाब में डूबने से 2 बच्चों की मौत, गांव में शोक की लहर

punjabkesari.in Thursday, Sep 05, 2019 - 02:30 PM (IST)

पूर्वी सिंहभूम: झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले में एक तालाब में डूबने से दो बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई। मुसाबनी थाना क्षेत्र के माहुलबेड़ा प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय के समीप तालाब में डूबने से मुसाबनी वन निवासी पंडित सीताराम जोशी के 13 वर्षीय पुत्र शौर्य जोशी उर्फ किशन और 12 वर्षीय नाती आकाश उर्फ आकू की मौत हो गई। दोनों गणेश पूजा पंडाल घूमते हुए माहुलबेड़ा पहुंच गए और वहां तालाब में नहाने लगे। इसी क्रम में डूब गए। सीताराम पंडित मुसाबनी विश्वनाथ मंदिर के पुजारी हैं।

पंडित सीताराम जोशी ने बताया कि वह घर में सोए हुए थे। दोनों बच्‍चे तालाब तक कैसे पहुंच गए इसकी जानकारी नहीं है। लोगों ने कहा कि मारिचझोपड़ी के एक व्यक्ति तालाब के पास गाय चरा रहा था। उसी ने देखा कि एक बच्चा डूब रहा है। दूसरा उसे बचाने की कोशिश कर रहा है। उसने आसपास के लोगों को आवाज दी। लोगों ने दोनों को तालाब से निकाला। तबतक दोनों की मौत हो चुकी थी। शौर्य जोशी उर्फ किशन सरस्वती शिशु मंदिर मुसाबनी वन में कक्षा 6 का छात्र था। आकाश जोशी कक्षा 5 में पढ़ता था।

PunjabKesari

दोनों की एक साथ शव यात्रा सीताराम पंडित के घर से निकाली गई तो समूचा शहर व मुहल्ला गमगीन हो गया। कल तक जिन्हें लोगों के साथ खेलते-कूदते हंसते मिलते देखा गया, उसकी अर्थी निकली तो शहर में शोक छा गया। शवयात्रा में शामिल लोगों के कदम लड़खड़ा रहे थे। शौर्य जोशी उर्फ किशन एवं आकाश अपने नाना के यहां रहकर पढ़ते थे। नाना सीताराम शर्मा ने शौर्य जोशी उर्फ किशन को अपना पुत्र बना कर गोद लिया था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Jagdev Singh

Recommended News

Related News

static