झारखंड पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता, 50 लाख की अफीम के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार

punjabkesari.in Monday, May 11, 2020 - 05:05 PM (IST)

चतराः झारखंड पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है। राज्य में चतरा जिले के राजपुर थाना क्षेत्र से पुलिस ने सोमवार को करीब 50 लाख रुपए के अफीम के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार, राजपुर थाना प्रभारी विकास पासवान ने बताया कि सूचना मिली थी कि झारखंड एवं बिहार सीमा पर स्थित बेंगो खुर्द गांव में एकत्रित होकर कुछ तस्कर बड़े पैमाने पर अफीम की तस्करी करने की कोशिश में लगे हैं। वहीं तस्करों ने भारी मात्रा में अफीम, डोडा एवं अन्य मादक पदार्थ का भी स्टॉक किया है।

पासवान ने बताया कि सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए वरीय अधिकारियों के निर्देश पर विशेष छापेमारी दल का गठन कर इलाके में अभियान चलाया गया। इसके बाद छापेमारी करके दोनो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया गया।

Edited By

Diksha kanojia