जमशेदपुर में धर दबोचे गए 2 शातिर अपराधी, पुलिस अधिकारियों को विभाग ने किया सम्मानित

punjabkesari.in Thursday, Sep 19, 2019 - 04:33 PM (IST)

 

जमशेदपुरः जमशेदपुर में विरोधी गुट और पुलिस पर फायरिंग कर अपना प्रभुत्व स्थापित करने का उद्देश्य रखने वाले 2 अपराधियो को पुलिस ने धर दबोचा। जिनके पास से पुलिस को 4 पिस्टल 7 कारतूस बरामद हुए हैं। वहीं जांबाजी से मुकाबला कर गिरफ्तार करने वाले पुलिस अधिकारियों को पुलिस कप्तान ने 10 हजार रुपये नगद और पुरस्कार से सम्मानित किया।

बता दें कि जमशेदपुर के मानगो क्षेत्र में अपने विरोधी गुट प्रदीप सिंह के घर पर फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले मुन्ना, सुरज और सन्नी को बीते दो दिनों से पुलिस खोज रही थी। वह तीनों  मैदान में बैठकर अपने अगली काम को अंजाम देने की योजना बना रहे थे। जिसकी सूचना मिलते ही पुलिस उन्हें पकड़ने पहुंची। पुलिस को वहां देख आरोपियों ने फायरिंग शुरु कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग शुरु कर दी।

इस दौरान दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक भागने में सफल रहा। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस जाल बिछाने में जुटी है।वहीं पुलिस ने इस कामयाबी से खुश होकर पुलिस अधिकारियों को पुरस्कृत करते हुए 10 हजार रुपये नगद प्रदान किए।
 

Ajay kumar