झारखंड के सारंडा में 40 नक्सलियों को 2000 जवानों ने घेरा

punjabkesari.in Friday, Apr 20, 2018 - 10:54 AM (IST)

पश्चिम सिंहभूमः झारखंड के पश्चिम सिंहभूम में सारंडा के जंगलों और पहाड़ियों में 40 नक्सलियों को खोजने के लिए 2000 जवानों ने घेराबंदी कर छापेमारी करनी शुरू कर दी है। 

जानकारी के अनुसार, बुधवार को लगातार चौथे दिन भी नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी रहा। अभियान में मोर्टार और ग्रेनेड लांचर का इस्तेमाल किया जा रहा है। जवानों ने मोर्चे पर आगे बढ़ते हुए सांगाजाटा और बोरई की पहाड़ियों पर पहुंचकर सर्च अॉपरेशन शुरू कर दिया। 

बता दें कि 3 दिन पहले तक इन पहाड़ियों पर नक्सली कब्जा जमाए हुए थे।    
 

Punjab Kesari