2019 लोकसभा चुनावः झारखंड के विपक्षी दलों में सीटों को लेकर बनी सहमति!

punjabkesari.in Thursday, Oct 11, 2018 - 04:41 PM (IST)

रांची: 2019 में होने लोकसभा चुनाव के लिए झारखंड के विपक्षी दलों में सीटों के बंटवारे पर सहमति बनती हुई दिखाई दे रही है। कांग्रेस पार्टी 7 सीट, जेएमएम 4 सीट, जेवीएम 2 सीट और आरजेडी 1 सीट पर चुनाव लड़ सकती है। अब सिर्फ पसंद की सीटों पर आम सहमति बनाने की बातचीत चल रही है।

जानकारी के अनुसार, विपक्षी दलों के बीच अब केवल पसंद की सीटों को लेकर बातचीत चल रही है। कांग्रेस और जेएमएम में चाईबासा और जमशेदपुर सीट को लेकर बातचीत जारी है। पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कोडरमा, गोड्डा और चतरा पर सीटों पर अपनी दावेदारी जताई है।

वहीं आरजेडी ने पलामू और चतरा सीट की मांग की है। जेएमएम दुमका, राजमहल, चाईबासा और गिरिडीह सीट पर और कांग्रेस हजारीबाग, रांची, खूंटी, लोहरदगा, जमशेदपुर, चतरा और धनबाद सीट पर चुनाव लड़ना चाहती है।  

 

prachi