कंटेनर में सवार होकर 21 मजदूरों पहुंचे धनबाद, पुलिस ने मेडिकल जांच के लिए रोका

punjabkesari.in Monday, May 18, 2020 - 10:28 AM (IST)

धनबादः लॉकडाउन के दौरान मजदूरों का पलायन का सिलसिला लगातार जारी है। महाराष्ट्र चलकर 42 मजदूर एक कंटेनर में सवार होकर झारखंड के लिए निकले थे। इससे पहले 21 मजदूरों को झारखंड के विभिन्न जिलों में पहले ही उतारा जा चुका था। वहीं रविवार को धनबाद पहुँचने पर भूली ओपी क्षेत्र में पड़ने वाले चेक पोस्ट पर पुलिस ने 21 मजदूरों से भरा कंटेनर को पकड़ा। साथ ही सभी मजदूरों का स्वास्थ्य जांच के लिए धनबाद के पीएमसीएच भेजने की तैयारी में है।

जानकारी के अनुसार, महाराष्ट्र से चलकर करीब 42 से मजदूर 1 लाख 60 हजार किराया देकर झारखंड के कई जिलों के लिए बैठे थे। भुली पुलिस को गुप्त सूचना पर आज भूली बाईपास के पास चेकिंग के दौरान पुलिस ने कंटेनर को पकड़ा जिसमें 21 मजदूर महाराष्ट्र से धनबाद गिरिडीह जामताड़ा के सभी मजदूर है। सभी को मेडिकल जांच के लिए धनबाद पीएमसीएच भेज जा रहा है। वहीं मजदूरो का कहना है के महाराष्ट्र में काम बंद हो जाने के कारण खाने पीने में काफी कठिनाई हो रही थी जिसके चलते महाराष्ट्र से ही एक कंटेनर को बुक किया गया।

बता दें कि प्रत्येक मजदूर से 4000 किराया लेकर झारखंड लाने की बात हुई थी। वहीं महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है। अगर सही समय पर पुलिस को सूचना नहीं मिलती तो धनबाद में संक्रमण फैलने का खतरा हो सकता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Diksha kanojia

Recommended News

Related News

static