पिछले 24 घंटे में सामने आए कोरोना के 22 नए पॉजिटिव केस, आंकड़ा बढ़कर हुआ 330

punjabkesari.in Saturday, May 23, 2020 - 01:21 PM (IST)

रांचीः झारखंड में कोरोना का कहर लगतार जारी है। पिछले 24 घंटे में 22 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं इसके साथ ही राज्य में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 330 हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार हजारीबाग में 7 गुमला में 7 रामगढ़ में 3 राँची के रिम्स में 1 जमशेदपुर में 1 और चाईबासा में 3 पॉजिटिव मरीज मिले हैं। राज्य में 330 संक्रमितों में से 3 की मौत हो चुकी है जबकि 136 स्वस्थ हो चुके हैं राज्य में फिलहाल कुल एक्टिव केस 191 हैं।

वहीं झारखंड में अब तक कुल 49883 कोविड-19 सैंपल लिए गए हैं। इसमें 43988 सैंपल की जांच की जा चुकी है, कुल 43665 नेगेटिव पाए गए हैं। झारखंड में 4 जगहों पर कोविड-19 टेस्ट की व्यवस्था है, जिसमें राजधानी रांची के रिम्स सहित एमजीएम जमशेदपुर, पीएमसीएच धनबाद, यक्ष्मा आरोग्यशाला इटकी में कोविड-19 जांच की जा रही है। राज्य भर में कुल 225650 होम क्वारंटाइन और 73039 लोग क्वारंटाइन सेंटर में रखे गए हैं।

बता दें की शुक्रवार देर शाम आंकड़े जारी होने से पूर्व सूबे के स्वास्थ्य सचिव ने संवाददाता सम्मेलन कर बताया था की राज्य में अभी तक 308 लोग कोविड-19 के टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें से 136 लोग ठीक होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं और 3 की मृत्यु हो गई है। राज्य में अभी कुल 169 एक्टिव केस है। सरकार की ओर से अब तक राज्य में 42 हजार 245 टेस्ट किए गए हैं जिनमें सरकार द्वारा स्थापित लैब में 40 हजार 280 टेस्ट हुए हैं जबकि 1 हजार 965 टेस्ट निजी लैब किए गए हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Diksha kanojia

Related News

static