झारखंड में मिले कोरोना के 22 नए पॉजिटिव मरीज, संक्रमितों की संख्या हुई 747

punjabkesari.in Thursday, Jun 04, 2020 - 10:23 AM (IST)

रांचीः झारखंड में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों का ग्राफ लगादार बढ़ता जा रहा है। वहीं अब बुधवार को कोरोना वायरस के 22 नए मामलों की पुष्टि होने के बाद प्रदेश में कोविड-19 से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 747 हो गई है।

जानकारी के अनुसार, प्रदेश की राजधानी रांची के राजेन्द्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) समेत अन्य सरकारी एवं निजी जांच केन्द्रों में किये गये स्वाब सैंपल की जांच में 22 की रिपोर्ट पॉजिटिव है। प्रदेश के सिमडेगा में आठ, पलामू में आठ, रांची में एक, बोकारो में एक, लातेहार में तीन और गुमला में एक संक्रमित मिला हैं।

बता दें कि बुधवार को झारखंड के दस अलग-अलग जिलों में कोरोना वायरस के 47 नई मामलों की पुष्टि थी। जिसमें रामगढ़ में 20, पूर्वी सिंहभूम के जमशेदपुर में 3, धनबाद से 4, हजारीबाग से 5, रांची से 6 जबकि गिरिडीह, पलामू, बोकारो, सरायकेला एवं गढ़वा से 1-1 संक्रमित की पुष्टि हुई थी।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Diksha kanojia

Recommended News

Related News

static