झारखंड पुलिस में 2504 नए अधिकारियों की हुई नियुक्ति, CM रघुवर के सामने दिलवाई गई शपथ

punjabkesari.in Monday, Oct 14, 2019 - 06:18 PM (IST)

 

हजारीबागः झारखंड पुलिस में सोमवार को 2504 नए पुलिस अधिकारियों की नियुक्ति हुई है। जिसमें गर्व की बात तो यह है कि जिसमें 138 महिला पुलिस अधिकारी शामिल है। सोमवार को हजारीबाग के पुलिस एकेडमी ग्राउंड में 1334 प्रशिक्षण प्राप्त नये पुलिस अधिकारियों का पासिंग आउट परेड हुआ। जिसके बाद मुख्यमंत्री रघुवर दास के सामने इन नए अधिकारियों को सेवा की शपथ दिलाई गई।


जानकारी के अनुसार सीएम ने पुलिस अधिकारियों से कहा कि अपराध और उग्रवाद मुक्त राज्य बनाने के लिए 11 हजार सिपाही की नियुक्ति पहले हुई थी। वहीं अब एएसआई की भर्ती हो रही है। प्रदेश में सुशासन हो, इसके लिए अपराध और भ्रष्टाचार पर लगाम जरूरी है। अधिकारी ईमानदार होंगे, तो ही प्रदेश में सुशासन होगा। पुलिस को अमन चैन और सौहार्दपूर्ण माहौल बनाने के लिए जनता से बेहतर संबंध बनाने की कोशिश करनी चाहिए।


सीएम ने कहा कि पहले पुलिस की ट्रेनिंग प्रदेश के बाहर होती थी। साइबर क्राइम की चुनौती को देखते हुए नये दारोगाओं को विशेष ट्रेनिंग दी गयी है। नेतरहाट प्रशिक्षण केंद्र को सेंटर फॉर एक्सीलेंस के रूप में स्थापित किया जाएगा।

Ajay kumar