27 वर्षीय विवाहिता का पंखे से लटका मिला शव, परिजनों ने ससुराल वालों पर लगाया हत्या का आरोप

punjabkesari.in Tuesday, Oct 22, 2019 - 10:50 AM (IST)

सरायकेलाः झारखंड के सरायकेला जिले में एक संदिग्ध मामला सामने आया है। एक विवाहित महिला का शव उसके घर में पंखे से लटका पाया गया। मृतका के परिजनों ने उसके ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है।

जानकारी के अनुसार, यह घटना सरायकेला जिले के इंद्रटांडी मोहल्ले की है। उसकी उम्र 27 वर्ष थी। मृतका ने साल 2013 में इंटरकास्ट शादी की थी, जिसके बाद से दोनो पति पत्नी किराए के मकान में रहते थे। जब महिला ने फांसी लगाई तब वह घर में अकेली थी। मकान मालिक ने बताया कि मृतका का शव पंखे से लटका हुआ पाया गया। जिसके बाद लोगों ने महिला के शव को नीचे उतारा और अस्पताल से गए, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

वहीं मकान मालिक ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मृतका के घरवालों से पूछताछ की तो उन्होंने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में लग गई है।
 

Ajay kumar