लोकसभा चुनावः BJP ने प्रत्याशियों के नाम तय करने के लिए अधिकृत की 3 सदस्यीय समिति

punjabkesari.in Saturday, Mar 16, 2019 - 12:30 PM (IST)

रांचीः झारखंड प्रदेश भाजपा चुनाव समिति ने राज्य की 14 लोकसभा सीटों के लिए प्रत्याशियों के नाम तय करने के लिए तीन सदस्यीय टीम को अधिकृत किया है। इस टीम में प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुआ, मुख्यमंत्री रघुवर दास और संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह शामिल हैं। यह तीन सदस्य प्रत्याशियों के नाम तय कर उसे केंद्रीय चुनाव समिति को भेजेंगे।

समिति की शुक्रवार को हुई बैठक के बाद प्रदेश महामंत्री सह मुख्यालय प्रभारी दीपक प्रकाश ने कहा कि चुनाव समिति ने झारखंड की 14 लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज करने की रणनीति पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि लोकसभा सीटों पर संभावित उम्मीदवारों के नाम पर चर्चा हुई।

बैठक में प्रदेश अध्यक्ष सांसद लक्ष्मण गिलुआ, मुख्यमंत्री रघुवर दास, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह, महामंत्री सुनील सिंह सहित कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए। भाजपा चुनाव समिति की यह बैठक प्रदेश कार्यालय पर हुई।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

prachi

Recommended News

Related News

static