हेमंत सोरेन के साथ RJD का एक और कांग्रेस के 2 विधायक लेंगे मंत्री पद की शपथ

punjabkesari.in Sunday, Dec 29, 2019 - 11:58 AM (IST)

रांचीः हेमंत सोरेन रांची के मोरहाबादी मैदान में आज दोपहर 2 बजे आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। उनके साथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रामेश्वर उरांव, कांग्रेस के विधायक दल के नेता आलमगीर आलम और राजद (राष्ट्रीय जनता दल) के एकमात्र विधायक सत्यानंद भोक्ता मंत्री पद की शपथ लेंगे।

राजभवन के सूत्रों ने बताया कि मुख्यमंत्री के अतिरिक्त शपथ लेने वाले 3 मंत्रियों के नाम के अधिपत्र (वारंट) पर राज्यपाल ने रविवार सुबह हस्ताक्षर किए। इस प्रकार विधानसभा चुनावों में चुनाव पूर्व के गठबंधन में शामिल तीनों दलों के प्रतिनिधि रविवार को मंत्रिपद की शपथ ग्रहण करेंगे। झामुमो में मंत्री पद के लिए बहुत लोग इच्छुक हैं लेकिन फिलहाल उससे सिर्फ मुख्यमंत्री ही शपथ ग्रहण करेंगे।

वहीं राजभवन के सूत्रों ने बताया कि मोरहाबादी मैदान में शपथ ग्रहण का कार्यक्रम दोपहर 2 बजे से लगभग सवा 2 बजे तक चलेगा। इस दौरान राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू मुख्यमंत्री के अतिरिक्त 3 मंत्रियों को शपथ दिलाएंगी। बाद में नए मुख्यमंत्री, उनके मंत्रिमंडल सहयोगियों, बाहर से आए अतिथियों एवं अन्य गण्यमान लोगों के लिए राजभवन में दोपहर 3 बजे से 4 बजे तक मिलन समारोह एवं चाय-नाश्ते का आयोजन किया जाएगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Nitika

Recommended News

Related News

static