लॉकडाउन के चलते पारिवारिक परेशानियों की वजह से रातों रात काम छोड़कर भागे 35 मजदूर

punjabkesari.in Sunday, Apr 26, 2020 - 01:35 PM (IST)

चतरा: कोरोना के कहर से बचने के लिए पूरे राज्य में लॉकडाउन किया गया है। इसके चलते लोगों को भुखमरी जैसी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में झारखंड के चतरा जिले में एक पुल के निर्माण कार्य में लगे 35 मजदूर पारिवारिक परेशानियों की वजह से रातों रात काम छोड़ कर भाग गए।

जानकारी के अनुसार, चतरा जिले के मयूरहंड़ प्रखंड में कराए जा रहे अंजनवा नहर निर्माण कार्य में लगे 35 मजदूर रात में पैदल ही फरार हो गए। इन सभी मजदूरों को लॉकडाउन के चलते महेशा व मायापुर गांव स्थित कैंप में रखा गया था। बताया जा रहा है कि सभी मजदूर पश्चिम बंगाल के रहने वाले हैं। शनिवार को अन्य मजदूरों को जब वह मजदूर कैंप में दिखाई नहीं दिए तो उन्होंने कंपनी के लोगों को इस बात की सूचना दी। इसके बाद कंपनी को लोग मजदूरों को ढूंढ़ने निकल पडे़।

कुछ समय बाद कंपनी के लोगों को सूचना मिली कि हजारीबाग के नगवा गांव में 35 मजदूरों को देखा गया है। इसके बाद कंपनी के लोग नगवा पहुंचे और मडदूरों को वहां से वापस मयूरहंड के महेशा स्थित कैंप में लाया गया। इसके साथ ही डीएसपी मुख्यालय वरुण देवगम ने मयूरहंड़ प्रखंड पहुंचकर मजदूरों से मुलाकात की और उनसे लॉकडाउन के दौरान खाने-पीने सहित अन्य किसी प्रकार की दिक्कत है तो बताने को कहा। साथ ही, सभी मजदूरों को गांव छोड़कर नहीं जाने की हिदायत दी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Diksha kanojia

Recommended News

Related News

static