चारा घोटालाः 37 दोषियों को 3 से 14 साल तक जेल

punjabkesari.in Thursday, Apr 19, 2018 - 11:00 AM (IST)

रांचीः झारखंड में सीबीआई की एक विशेष अदालत ने चारा घोटाला मामले में बुधवार को 37 लोगों को 3 से लेकर 14 साल तक की कैद की सजा सुनाई। इनमें से कुछ पर 1 करोड़ रूपए से ज्यादा का जुर्माना भी लगाया गया है। 

एक वकील के अनुसार, 4 अधिकारियों को 14 साल तक के कारावास की सजा सुनाई गई है। अदालत ने ओपी दिवाकर को बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव से भी बड़ी सजा सुनाई है। रांची स्थित सीबीआई की विशेष अदालत ने उन्हें 14 साल जेल और 2 करोड़ रूपए जुर्माने की सजा सुनाई है। सीबीआई अदालत ने दुमका कोषागार से 1991-1992 और 1995-1996 में धोखाधड़ी से 34.91 करोड़ रूपए की निकासी से जुड़े मामले में 9 अप्रैल को 37 लोगों को दोषी करार दियाथा। मामले में 1996 में 72 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। साल 2004 में 60 आरोपियों के खिलाफ आरोप लगाए गए। 

बता दें कि मुकद्दमे के दौरान 14 आरोपियों की मौत हो गई। 2 ने अपना अपराध कबूल किया और 2 फरार है। अदालत ने 9 अप्रैल को 37 लोगों को दोषी करार दिया था और 5 आरोपियों को बरी कर दिया था। 

Punjab Kesari