Jharkhand Election 2019: सीबीआई और ED की रडार पर हैं पहले चरण के कई उम्मीदवार

punjabkesari.in Tuesday, Nov 19, 2019 - 10:51 AM (IST)

रांचीः झारखंड की 81 विधानसभा सीटों पर 5 चरणों में चुनाव होने जा रहे हैं। पहले चरण के तहत 30 नवंबर को 13 सीटों पर मतदान करवाए जाएंगे। वहीं पहले चरण में बिशुनपुर विधानसभा सीट को छोड़कर अन्य 12 सीटों पर 38 करोड़पति उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं।

इनमें से कई उम्मीदवारों पर भ्रष्टाचार और हत्या जैसे संगीन आरोप हैं। यह उम्मीदवार सीबीआई और ईडी की कार्रवाई का सामना कर रहे हैं। एक विधानसभा सीट ऐसी भी है, जिसके लिए भ्रष्टाचार के आरोपी पिता-पुत्र दोनों ही चुनावी मैदान में हैं। कांग्रेस के डालटेनगंज प्रत्याशी केएन त्रिपाठी पर 4 आपराधिक मामले दर्ज हैं। गढ़वा से जेएमएम के प्रत्याशी मिथलेश ठाकुर पर हत्या के आरोप में हाजीपुर के कोर्ट में ट्रायल चल रहा है। चतरा से भाजपा के प्रत्याशी जनार्दन पासवान पर भी एक सीडीपीओ की हत्या के आरोप में मामला दर्ज है।

पांकी से भाजपा के प्रत्याशी कुश्वाहा शशि भूषण मेहता पर भी हत्या और धोखाधड़ी के आरोप हैं। हुसैनाबाद सीट से एनसीपी प्रत्याशी कमलेश कुमार सिंह पर मंत्री रहने के दौरान भ्रष्टाचार और मनी लांड्रिंग के आरोप लगे हैं। इसके लिए वह न्यायिक प्रक्रिया का सामना कर रहे हैं। वहीं कमलेश सिंह के पुत्र सूर्य सोनल सिंह भी हुसैनाबाद से निर्दलीय प्रत्याशी हैं। इन पर भी मनी लाउंड्रिंग के आरोप में मामला चल रहा है। हुसैनाबाद से ही जेवीएम के प्रत्याशी बीरेंद्र कुमार पर हत्या की नीयत से अपहरण का मामला दर्ज है।

BJP और JVM के 7-7 उम्मीदवार करोड़पति
पहले चरण में करोड़पति प्रत्याशियों के मामले में बीजेपी और जेवीएम बराबरी पर हैं। दोनों ही दलों से 7-7 करोड़पति प्रत्याशी किस्मत आजमा रहे हैं। हालांकि, कांग्रेस के 5 में से 2 करोड़पति प्रत्याशियों के पास सबसे अधिक संपत्ति है।

कांग्रेस के डालटेनगंज प्रत्याशी केएन त्रिपाठी के पास कुल 53.31 करोड़ और लोहरदगा उम्मीदवार सह पूर्व आइपीएस अधिकारी रामेश्वर उरांव के पास 27.42 करोड़ रुपए की संपत्ति है। प्रत्याशियों द्वारा दायर किए गए शपथ पत्र के अनुसार, पहले चरण में अधिक करोड़पति प्रत्याशियों की संख्या हुसैनाबाद में है।

इस विधानसभा क्षेत्र से कुल 6 करोड़पति अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। विश्रामपुर और गढ़वा से 5-5 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। गढ़वा और पांकी से 4-4, गुमला और छतरपुर से 2-2 करोड़पति चुनाव मैदान में हैं। मनिका, लोहरदगा और चतरा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से 1-1 करोड़पति प्रत्याशी अपनी किस्मत अजमा रहे हैं।  







 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Nitika

Recommended News

Related News

static