झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री समेत 4 लोग कोयला घोटाला में भ्रष्टाचार के दोषी करार

punjabkesari.in Wednesday, Dec 13, 2017 - 12:30 PM (IST)

नई दिल्लीः कोयला घोटाला मामले में दिल्ली की विशेष सीबीआई कोर्ट ने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा को दोषी करार दिया है। उनकी सजा का ऐलान गुरुवार को किया जाएगा। 

अदालत द्वारा मधु कोड़ा के साथ-साथ पूर्व कोयला सचिव एचसी गुप्ता, झारखंड के पूर्व मुख्य सचिव अशोक कुमार बसु और अन्य दो लोगों को सेक्शन 120बी के तहत दोषी पाया गया है।

जानकारी के अनुसार, यह मामला झारखंड के कोल ब्लॉक को गलत तरीके से कोलकाता की विनी आयरन एंड स्टील उद्योग लिमिटिड (VISUL) को देने से संबंधित है। 

बता दें कि आठ जनवरी 2007 को विनी आयरन एंड स्टील उद्योग लिमिटिड कंपनी ने कोल ब्लॉक के लिए अपना नाम आगे किया था लेकिन  झारखंड सरकार द्वारा इसकी अनुमति नहीं दी गई थी। इसके बावजूद 36वीं स्क्रीनिंग कमेटी ने वह ब्लॉक आरोपी कंपनी को देने की वकालत की थी।