भारी बारिश से बाढ़ का अलर्ट: मैथन डैम के 4 गेट खोले गए, दामोदर नदी खतरे के निशान से 5 फीट ऊपर
punjabkesari.in Sunday, Sep 29, 2019 - 01:18 PM (IST)

धनबाद/बोकारो: झारखंड में धनबाद व बोकारो सहित आसपास के जिलों में पिछले 24 घंटे से लगातार हो रही बारिश ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। रविवार को मैथन डैम के 4 गेट खोले गए। इससे 35000 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। वहीं तेनुघाट डैम के भी पांच फाटक खोलकर 50 हजार क्यूसेक पानी छोड़े जाने के कारण दामोदर नदी में उफान आ गया।
दामोदर नदी का जलस्तर शनिवार को शाम 6 बजे 473 आरएल पहुंच गया, जो खतरे के निशान से 5 आरएल अधिक है। मौसम विभाग ने 2 अक्टूबर तक ऐसी ही बारिश होने की संभावना जताई है। प्रशासन दामोदर और मैथन डैम दोनों पर नजरें बनाए हुए हैं। इधर, अधिक बारिश के कारण की सूरत बिगड़ गई। शहर की 11 इलाकों में पानी घुसा। शहर की कई सड़कें जलमग्न हो गई।
लोग दिनभर पानी से परेशान रहे। वहीं, धनबाद के उपायुक्त अमित कुमार ने बताया कि बारिश के कारण कुछ लाेगाें के मकान क्षतिग्रस्त हाे गए हैं। जिला आपदा प्रबंधन विभाग क्षतिग्रस्त मकान मालिकाें काे सहायता राशि देगा। बारिश को लेकर अलर्ट जारी है। स्थिति पर नजर रखी जा रही है।