4 श्रमिक स्पेशल ट्रेनें 5700 प्रवासियों को लेकर पहुंची झारखंड

punjabkesari.in Thursday, May 21, 2020 - 12:00 PM (IST)

रांचीः झारखंड में श्रमिक मजदूरों को दूसरे राज्यों से वापस आने का सिलसिला लगातार जारी है। वहीं देश के पश्चिमी और दक्षिणी राज्यों में फंसे प्रवासी श्रमिकों और उनके परिवार के करीब 5700 सदस्यों को लेकर 4 श्रमिक स्पेशल रेलगाड़ियां बुधवार को झारखंड के विभिन्न रेलवे स्टेशन पर पहुंची।

आधिकारिक सूत्रों ने यहां बताया कि प्रवासी श्रमिकों को लेकर बुधवार की सुबह पहली ट्रेन बोकारो स्टील सिटी जंक्शन पर पहुंची, जो महाराष्ट्र के बांद्रा से कुल 1590 लोगों को लेकर आई थी। वहीं, दूसरी ट्रेन पलामू जिले के डाल्टनगंज जंक्शन पर पहुंची, जिसमें महाराष्ट्र के औरंगाबाद से 1088 प्रवासी अपने घर पहुंचे थे। वहीं दूसरी ओर घर पहुंचे ,सभी श्रमिकों के चहरों पर खुशी दिखी।
 

Edited By

Diksha kanojia