रांचीः पेड़ से टकराई अनियंत्रित कार, 4 लोग गंभीर रूप से घायल

punjabkesari.in Saturday, Feb 15, 2020 - 04:11 PM (IST)

रांची: झारखंड की राजधानी रांची से सड़क दुर्घटना का एक दर्दनाक मामला सामने आया है। तेज रफ्तार होने के कारण कार पेड़ से टकरा गई, जिसमें 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, घटना शनिवार सुबह की है, जहां कार गढ़वा से रांची आ रही थी। अधिक रफ्तार होने के कारण कार अपना संतुलन खो बैठी और एक पेड़ से जा टकराई। इस घटना में कार में सवार सभी लोग बुरी तरह से घायल हो गए। साथ ही कार भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस बुलाकर सभी घायलों को रिम्स अस्पताल भेज दिया जहां उनका इलाज चल रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ajay kumar

Recommended News

Related News

static