अंधविश्वास की हदें पार, छोटी बच्ची सहित 4 महिलाओं को डायन बताकर खौलते पानी में डलवाए हाथ

punjabkesari.in Saturday, Dec 14, 2019 - 01:18 PM (IST)

रांची/अनगड़ाः भारत में अधविश्वास के नाम कर कई बार लोगों को अपना शिकार बनाया जा चुका है। वहीं इस बार झारखंड की राजधानी रांची से ऐसा मामला सामने आया है जिसने अंधविश्वास की सारी हदें पार कर दी है। एक छोटी बच्ची सहित 4 चार महिलाओं को डायन बता कर खौलते पानीे में उनका हाथ डलवाकर अग्निपरीक्षा ली गई। इससे उनका हाथ बुरी तरह जल गया।

जानकारी के अनुसार, घटना अनगड़ा के बीसा पाहनटाेली गांव की है। गांव के एक दबंग रिदय पाहन के घर पर चार दिनाें से पथराव हाे रहा था। इससे परेशान होकर वह एक ओझा के पास गया औझा ने उसे बताया कि उसके घर पर भूत प्रेत का साया है। इस कारण उसके घर पर पथराव हो रहा है। रिदय पाहन ने यह बात पंचायत में बताई। पंचायत ने शक के आधार पर 13 साल की बच्ची सहित 4 महिलाओं का हाथ खोलते पानी में डलवाने का निर्णय लिया। खाैलते पानी में 2 सिक्के डाल दिए गए और साथ ही उसमें गोबर भी डाल दिया गया ताकि सिक्के न दिखाई दे सके।

इसके बाद बच्ची सहित सभी महिलाओं को पानी में हाथ डालकर सिक्का निकालने को कहा गया। साथ ही पंचायत ने कहा कि अगर उनके पास भूत-प्रेत नहीं है ताे डरने की जरूरत नहीं है। हाथ नहीं जलेगा लेकिन अगर उन्हाेंने भूत छाेड़ा है ताे हाथ जल जाएगा महिलाओं द्वारा इंकार करने पर धमकाया गया। साथ ही कहा गया कि यदि उन्होंने ऐसा नहीं किया तो उन्हें मार दिया जाएगा। पानी में हाथ डालने के बाद उनके उनके हाथ बुरी तरह से जल गए।

पुलिस में जब यह मामला पहुंचा तो आरोपी फरार हो गए। पुलिस द्वारा मामले की पूछताछ करने पर 13 साल की लड़की ने बताया कि पहले उसके घर पर पथराव होते थे लेकिन कुछ दिन बाद रिदय पाहन के घर पर पथराव होने लगे। इससे उन्होंने आराेप लगाया कि मैंने ही भूत करके रिदय पाहन के घर भेज दिया है। इसी कारण पत्थरबाजी हाे रही है। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

Ajay kumar