आदिवासियों का धर्मांतरण कराने पर 4 साल जेल और एक लाख का जुर्माना: CM रघुवर दास

punjabkesari.in Thursday, Nov 15, 2018 - 06:36 PM (IST)

रांचीः मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि झारखंड की आत्मा हमारे आदिवासी समाज की संस्कृति और पंरपरा है। अब झारखंड में अगर कोई भोले-भाले आदिवासी भाइयों- बहनों को जबरन या प्रलोभन देकर धर्मांतरण कराने की कोशिश करेगा तो उसे 4 साल की सजा और 1 लाख रुपए का जुर्माना लगाया जाएगा।

सीएम ने कहा कि जनता का भरोसा ही हमारी ताकत है। जनता की उम्मीदों पर खरा उतरना ही हमारा एकमात्र उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि झारखंड और तेजी से विकास के पथ पर बढ़ेगा और देश के अग्रणी राज्यों में झारखंड की गिनती होगी।

सीएम ने कहा कि झारखंड राज्य स्थापना दिवस के पावन अवसर पर राज्य की सवा तीन करोड़ जनता को हार्दिक बधाई देता हूं। आज झारखंड 18 साल का हो गया है। आप सभी के सहयोग से आज झारखंड विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है, अब इसे और तेजी से आगे लेकर जाना है। उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य के लोग डंके की चोट पर कह सकते हैं कि झारखंड सरकार पर भ्रष्टाचार का एक भी दाग नहीं हैं। वह कल भी बेदाग थी आज भी बेदाग है और कल भी बेदाग ही रहेगी।

सीएम ने कहा कि 12 जनवरी 2019, राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर सरकार निजी क्षेत्र में 1 लाख लोगों को रोजगार देने जा रही है। पिछले 4 साल में सरकार ने 32 लाख से ज्यादा झारखंडवासियों को रोजगार और स्वरोजगार से जोड़ा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

prachi

Recommended News

Related News

static