झारखंड में मिले कोरोना के 47 नए मरीज, संक्रमित मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 722

punjabkesari.in Wednesday, Jun 03, 2020 - 10:26 AM (IST)

रांचीः झारखंड के दस अलग-अलग जिलों में वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के 47 नई मामलों की मंगलवार को पुष्टि होने के बाद प्रदेश में कोविड-19 से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 722 हो गई है। वहीं, करीब 300 लोगों ने कोरोना के खिलाफ अपनी जंग जीत ली है।

आधिकारिक सूत्रों ने यहां बताया कि प्रदेश की राजधानी रांची के राजेन्द्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) समेत अन्य सरकारी एवं निजी जांच केन्द्रों में किए गए स्वाब सैंपल की जांच में 47 रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। प्रदेश में मंगलवार को मिले पॉजिटिव मामलों में रामगढ़ में 20, पूर्वी सिंहभूम के जमशेदपुर में तीन, धनबाद से आठ, हजारीबाग से पांच, रांची से छह जबकि गिरिडीह, पलामू, बोकारो, सरायकेला एवं गढ़वा से एक-एक संक्रमित की पुष्टि हुई है।

Edited By

Diksha kanojia