झारखंड में 5 IPS अधिकारियों का तबादला, सरायकेला SP चंदन कुमार सिन्हा को भेजा पुलिस मुख्यालय

punjabkesari.in Thursday, Jun 20, 2019 - 11:15 AM (IST)

रांची: झारखंड सरकार ने राज्य के 5 आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। इसके तहत पलामू,चाईबासा,सरायकेला खरसावां के पुलिस अधीक्षकों का तबादला कर दिया गया है। इस तबादले में सबसे अहम बात यह है कि हाल के दिनों में नक्सल हमले के लिए चर्चित सरायकेला खरसावां जिले के एसपी चंदन कुमार सिन्हा को भी पुलिस मुख्यालय बुला लिया गया है।

PunjabKesari

नक्सली हमले के बाद से चंदन सिन्हा पुलिस एसोसिएशन के निशाने पर थे। चंदन कुमार सिन्हा पर पुलिस स्टेशन के लोगों ने आरोप लगाया था कि वह अपनी गलत नीतियों के कारण जवानों की जान को जोखिम में डाल रहे हैं। एसोसिएशन ने उनके तबादले की मांग भी पुलिस मुख्यालय से की थी।

वहीं अब तबादले के बाद पुलिस अधिकारियों की नियुक्तियां इस प्रकार हैं। इंद्रजीत माहथा को चाईबासा का एसपी बनाया गया। अजय लिंडा को पलामू का एसपी बनाया गया है। चाईबासा एसपी चंदन कुमार झा को विशेष शाखा भेजा गया है। सरायकेला एसपी चंदन कुमार सिंन्हा को पुलिस मुख्यालय भेजा गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Jagdev Singh

Recommended News

Related News

static