राहतः हजारीबाग में 5 लोगों ने कोरोना को दी मात, रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद लौटे घर

punjabkesari.in Wednesday, May 27, 2020 - 04:24 PM (IST)

हजारीबाग: झारखंड के हजारीबाग जिले के निवासियों के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है। कोरोना वायरस के 5 मरीजों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है जिसके बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी देकर घर भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार, ठीक हुए लोगों में से दो महिलाए भी हैं। सोमवार को हजारीबाग के सात लोगों को अस्पताल से छुट्टी दी गई थी। वहीं इससे पहले भी कोरोना वायरस से संक्रमित 3 लोग अस्पताल से ठीक होकर अपने घर चले गए हैं। इसके बाद, अब हजारीबाग जिले में कुल संक्रमितो की संख्या 30 है।

बता दें कि राज्य में कोरोना मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। मंगलवार को भी कोरोना के 30 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमित मरीजों की संख्या 438 गो गई है। साथ ही झारखंड में कोरोना से अब तक 4 लोगों की मौत हो चुकी है।

Edited By

Diksha kanojia