नाबालिग के साथ 5 युवकों ने किया गैंगरेप, पीड़िता ने दर्ज करवाई रिपोर्ट

punjabkesari.in Saturday, Mar 07, 2020 - 02:59 PM (IST)

जामताड़ाः झारखंड में जामताड़ा जिले के कुंधित थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। एक नाबालिग के साथ 5 लोगों ने दुष्कर्म किया।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि यह मामला दो दिन पहले का है लेकिन इस संबंध में नाबालिग ने शुक्रवार को सबंधित थाने में 5 लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसके बाद पुलिस ने छापेमारी शुरू की लेकिन सभी अभियुक्त फरार बताए जाते हैं। दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि लड़की सिंहवाहिनी उच्च विद्यालय से अपना प्रवेश पत्र लेकर लौट रही थी तभी रास्ते में ही सीताराम मरांडी ने अपने 4 अन्य साथियों के साथ मिलकर उसे जबरन जंगल में ले गए और उसके साथ समूहिक दुष्कर्म किया।

पीड़िता ने बताया कि उसके बेहोश होने के बाद सभी अभियुक्त मौके से फरार हो गए। होश में आने बाद पीड़तिा किसी तरह अपने घर पहुंची और परिजनों को सारी बात बताई। इसके बाद पीड़िता अपने परिजनों के साथ थाने पहुंची और 5 अपराधियों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है।

Ajay kumar